दूसरी एजेंसियों से कराई जाए निर्माण कार्यों की जांच : डीएम
Etawah-auraiya News - इटावा के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अन्य एजेंसियों से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल निगम और नगर पालिकाओं के पेयजल पुनर्गठन की समीक्षा की और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने का आदेश दिया।

इटावा, संवाददाता। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्यों की जांच दूसरी एजेंसियों से कराई जाए ताकि सही तरीके से जांच हो सके और काम की गुणवत्ता को परखा जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि किसी एजेंसी से क्वालिटी चेक कर कर इसको पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने जल निगम तथा नगर पालिकाओं की पेयजल पुनर्गठन से संबंधित कामकाज की समीक्षा की और कहा कि इन कार्यों को निर्धारित समय में पूरा किया जाए। राजकीय निर्माण निगम को सैफई में जिन कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है उन कार्यों को वह जल्द से जल्द पूरा कराए।
जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रावास का निर्माण कार्य भी समाज कल्याण विभाग जल्द पूरा कराए। इसके साथ ही जो भी निर्माण कार्य अधूरे हैं उनको तत्काल पूरा किया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


