Etawah Auraiya News: 17 सितम्बर को आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनेगी दीपावली
Etawah Auraiya News: इटावा के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने 17 सितंबर को एक कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों को सजाने और कार्यकत्रियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 'आंगन का उत्सव' का आयोजन किया जाएगा।

Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होने कहा कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को दीपावली की तरह आकर्षक ढंग से सजाया जाए। डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की सजावट व कार्यक्रम से संबंधित 60 सेकंड का वीडियो तैयार कर फोटो भी उपलब्ध कराएं जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। अभियान को उत्साहपूर्वक आयोजित किया जाए। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगन का उत्सव आयोजित किया जाएगा। डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों व महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है।
सभी सीडीपीओ व मुख्य सेविकाएं अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर कार्यों की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करें तथा जहां कमी मिले, वहां तत्काल सुधार कराएं।


