Etawah Auraiya News: चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: इटावा के राजकीय इंटर कॉलेज में 'मेरे सपनों का विकसित भारत' थीम पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें चित्रकला, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी हुई। विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। विधायक सरिता भदौरिया ने बच्चों के कला कौशल की सराहना की।

Etawah Auraiya News: चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान में मेरे सपनों का विकसित भारत की थीम को लेकर राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई गई। इनमें चित्रकला, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी कराई गई। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला से सभी को आकर्षित किया। सभी प्रतियोगिताएं प्राथमिक और माध्यमिक दो वर्गों में कराई गई। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान माध्यमिक की चित्रकला प्रतियोगिता में जीआईसी के सूर्यांश ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में आर्य श्याम इंटर कॉलेज भरथना की हर्षिता ने द्वितीय और महेवा की लक्ष्मी प्रजापति ने तृतीय स्थान हासिल किया।

परिषदीय विद्यालयों की चित्रकला प्रतियोगिता में हवलिया की राधिका प्रथम, खेड़ा की प्रति द्वितीय और रामनगर विद्यालय की अंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। माध्यमिक स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का प्रथम, जाहनवी द्वितीय और संस्कार ने तृतीय स्थान हासिल किया। इससे पूर्व प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अद्भुत है। आने वाला भारत कैसा होगा , विकसित भारत की तस्वीर कैसी होगी इसकी कल्पना बच्चे भाषा से नहीं बल्कि रंगों से कर रहे हैं। अपने सपनों में रंग भर रहे हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में बच्चों की बनाई गई पेंटिंग्स को सराहा।जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार व जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक सक्सेना ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अमिताभ बच्चन जीआईसी सैफई के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार, सुमित यादव, विमलेश यादव, मनीष कुमार, डॉ. निधि चतुर्वेदी ,आशीष मिश्रा, डायट प्रवक्ता गायत्री वर्मा के साथ परिषदीय विद्यालयों से अच्युत त्रिपाठी, रामजन्म सिंह मीनाक्षी पांडे मौजूद रही। संचालन शिक्षक बीके पाल ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsइटावाEtawah Auraiya News: चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा