इटावा में त्योहार के मौसम में अलर्ट पर प्रशासन, सफाई और रोशनी की व्यवस्था रहेगी दुरस्त

Feb 28, 2026 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - त्योहारों के मौसम में जिला प्रशासन अलर्ट है। जिलाधिकारी ने होली और रमजान को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं पर ध्यान देने का निर्देश दिया है। उप जिलाधिकारी को सतर्कता बरतने और शांति समितियों की बैठकें करने को कहा गया है। सफाई, रोशनी और चिकित्सा सेवाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इटावा में त्योहार के मौसम में अलर्ट पर प्रशासन, सफाई और रोशनी की व्यवस्था रहेगी दुरस्त

त्योहारों के इस मौसम में जिला प्रशासन अलर्ट पर है और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा है कि होली और रमजान के महीने को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जाए। सभी उप जिलाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करें और सतर्कता बरतें। इस बात पर नजर रखें की माहौल खराब ना हो और कोई विवाद नही होने पाए । डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट से भी कहा है कि वह क्षेत्राधिकारी पुलिस के साथ शांति समितियों की बैठकें कर लें और सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखें । तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल का अवकाश स्वीकृत न करें और उनकी ड्यूटी उनके क्षेत्र में पढ़ने वाले होलिका दहन के संवेदनशील क्षेत्रों में लगाई जाए।

इन्हें यह भी निर्देश दिए जाएं कि वे अपने अपने क्षेत्र के थाना प्रभारी से लगातार संपर्क बनाए रखें । ड्यूटी चार्ट की एक प्रति जिलाधिकारी के कार्यालय को भी भेजी जाए । यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कीचड़, गुब्बारे या पत्थर जैसी वस्तु न फेंकी जाए, जिससे किसी प्रकार की क्षति पहुंचे। डीएम ने यह निर्देश भी दिए कि सफाई और रोशनी की व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाए। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका और नगर पंचायतें सफाई व रोशनी की व्यवस्था रखेंगे और ग्रामीण क्षेत्र में यह कार्य जिला पंचायत राज अधिकारी कराएंगे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी कहा है कि आपातकालीन चिकित्सा, एंबुलेंस की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। बिजली विभाग के सभी अधिशासी अभियंताओं से कहा गया है कि अपने अपने क्षेत्र में निर्वाध रूप से बिजली सप्लाई कराएं। अनावश्यक रूप से बिजली की कटौती न की जाए । पानी की आपूर्ति भी बनाए रखने के लिए कहा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।