कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

गांव मंगूपुर में देवी मंदिर पर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच यात्रा निकाली गई। पुजारियों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान किए गए और श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।

कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

भरथना। गांव मंगूपुर में देवी मंदिर पर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और जयघोष के बीच निकाली गई यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। हरिद्वार एवं कानपुर से आए पंच पुरोहितों के सान्निध्य में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की धार्मिक अनुष्ठानिक प्रक्रियाएं संपन्न कराई जा रही हैं। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया तथा मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कलश यात्रा में आशीष शुक्ला, राजू यादव, नवनीत यादव, रोहित यादव, ईशू शुक्ला, संदीप शुक्ला, विनय शुक्ला, दुर्गेश, अजय, सभासद राजीव तिवारी, विनोद शुक्ला, विनोद तिवारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।