हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

भरथना के गजनियापुरा गांव में रविवार रात एक भीषण आग लग गई। हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने झोपड़ी को पकड़ लिया। आग में छह बकरियां जिंदा जल गईं और 30 क्विंटल गेहूं, बाइक एवं गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग

भरथना। थाना क्षेत्र के गजनियापुरा गांव में रविवार देर रात करीब तीन बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा घर धूं-धूंकर जलने लगा। घटना में संतोष कुमार पुत्र दान सिंह की झोपड़ी में बंधी छह बकरियां जिंदा जल गईं। वहीं करीब 30 क्विंटल गेहूं, जो बटाई के खेत से कटाई के बाद घर पर रखा था, पूरी तरह राख हो गया। इसके अलावा एक बाइक और गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। आग के दौरान संतोष कुमार की पत्नी पूरन देवी, चार बेटियां और छह माह का मासूम बेटा घर में ही फंस गए थे।

ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya Newsहाईटेंशन लाइन की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग