Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsDev Deepawali Festival Celebrated with 21 000 Lamps on Yamuna River
इटावा में करणी सेना का भव्य देव दीपावली महोत्सव आज

इटावा में करणी सेना का भव्य देव दीपावली महोत्सव आज

संक्षेप: Etawah-auraiya News - इटावा में अंतरराष्ट्रीय करणी सेना द्वारा देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 21000 दीपों के साथ यमुना तट को सजाया जाएगा। प्रयागराज के आचार्यों द्वारा मां यमुना की महा आरती की जाएगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर्णा यादव होंगी और कानपुर के कलाकार भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे।

Tue, 4 Nov 2025 11:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

इटावा, संवाददाता । अंतरराष्ट्रीय करणी सेना के द्वारा देव दीपावली महोत्सव बुधवार को यमुना तट पर श्रद्धाभाव के साथ हर्सोल्लास से मनाया जाएगा। जहां 21000 दीपों के साथ लेजर लाइटों से यमुना तट जगमग होगा वही प्रयागराज के आचार्यों के द्वारा भक्तों के साथ मॉ यमुना की महा आरती भी की जाएगी मंगलवार को यमुना नदी के किनारे पूरे दिन तैयारी चलती रही। घाटों के साथ आसपास के मंदिरों को भी बिजली की रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वैसे तो प्रत्येक पूर्णमासी पर गंगा समग्र के तथावधान में मां गंगा और मां यमुना की आरती के साथ दीपोत्सव मनाया जाता है लेकिन पहली बार करणी सेना के द्वारा देव दीपावली का उत्सव काफी भव्यता के साथ मनाया जा रहा है ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस और प्रयागराज में होने वाली गंगा आरती की तरह मां यमुना की आरती उतारने का अवसर नगर वासियों को मिलेगा यमुना नदी के प्राचीन हनुमान घाट से लेकर ग्यारह रुद्रीय महादेव मंदिर तक पूरे क्षेत्र को दीपों और बिजली की रंग बिरंगी लाइटों के साथ लेजर लाइटों से रोशन किया जाएगा । अंतरराष्ट्रीय करणी सेना के जिला अध्यक्ष ध्रतेन्द्र प्रताप सिंह व जिला महामंत्री पंडित प्रवेश शर्मा ने बताया के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव तथा विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय करणी सेना उत्तर प्रदेश के राजीव चौहान होंगे । शाम 5:30 बजे 21000 दीपों के प्रचलन दीपों के प्रज्जवलन और मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम शुरू होगा और शाम 6:00 बजे मां यमुना की महा आरती उतारी जाएगी । कानपुर के कलाकारों के द्वारा भजन संध्या के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगेऔर समापन पर सभी को प्रसाद वितरण किया जाएगा । इस मौके पर भक्तों के द्वारा कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में आकर्षक रंगोली भी सजाई जाएगी।