Etawah Auraiya News: विद्यालय में तोड़फोड़ की बीईओ से की शिकायत, पुलिस को नहीं दी तहरीर
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah Auraiya News: उदी, संवाददाता। बढ़पुरा के कम्पोजिट विद्यालय अजबपुर में विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ और गंदगी फैलाने की शिकायत खण्ड शिक्षा अधिकारी से की है। इस मामले

Etawah Auraiya News: उदी, संवाददाता। बढ़पुरा के कम्पोजिट विद्यालय अजबपुर में विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ और गंदगी फैलाने की शिकायत बीईओ से की है। इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि टपकने वाली तीन छतों की मरम्मत कराकर सीमेंट का नया कोट लगवाया गया था। सुबह विद्यालय पहुंचने पर पाया गया कि नवनिर्मित कोट को खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है और पानी की टंकी की पूरी पाइपलाइन तोड़कर बिखेर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि प्राइमरी हॉल और मेन गेट पर गोबर फेंक कर गंदगी फैलाई गई, शौचालय की टोटियों के पाइप, रेलिंग, दिव्यांग शौचालय की रेलिंग और नल तोड़ दिए गए।
कक्ष के अंदर से भी गंदगी और तोड़फोड़ की गई है। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई तहरीर तो नहीं मिली है।


