Etawah Auraiya News: दांत एक्सरे मशीन मिली लेकिन सुविधा मिलने में लगेगा समय
Etawah Auraiya News: बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल में दांत के मरीजों के लिए एक्सरे मशीन लगाई गई है, लेकिन डेंटल चेयर और अन्य आवश्यक उपकरण नहीं हैं। इससे दांतों के मरीजों का उपचार शुरू नहीं हो सकेगा। डॉक्टरों का कहना है कि डेंटल चेयर जल्द आएगी।

Etawah Auraiya News: बकेवर। 50 शैय्या अस्पताल में दांत के मरीजों के लिए शासन ने दांत एक्सरे मशीन तों भेज दी है लेकिन डेंटल चेयर को नहीं भेजा गया है।ऐसे में दाँत एक्सरे मशीन उपयोगी साबित नहीं होगी। सोमवार को अस्पताल के डेंटल सर्जन कक्ष में डेंटल एक्स रे मशीन का इंस्टॉलेशन किया गया। इसके लिए पुणे की इवोल्वो आईटी सॉल्यूशन कंपनी के दो कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और मशीन स्थापित करने का कार्य किया। हालांकि, अस्पताल में अभी डेंटल चेयर सहित कई आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में मशीन लगने के बावजूद दांतों से संबंधित मरीजों का उपचार तत्काल शुरू नहीं हो सकेगा।
अस्पताल में तैनात दंत चिकित्सक डॉ. शाहना परवीन करीब एक माह के अवकाश पर बताई जा रही हैं। डेंटल कक्ष में मौजूद डेंटल हाइजीनिष्ट निखिल ने बताया कि डेंटल एक्स रे मशीन का इंस्टॉलेशन किया जा रहा है, लेकिन डेंटल चेयर एवं अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध होने के बाद ही दंत रोगियों को समुचित उपचार की सुविधा मिल सकेगी। सीएमएस डॉ संदीप गुलाटी ने बताया कि डेंटल चेयर भी जल्द ही आएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


