Etawah Auraiya News: गढ़ाकास्दा गांव में एक और बच्ची निकली डेंगू पॉजिटिव

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah Auraiya News: इटावा के गढाकास्दा गांव में बुखार ने बच्चों को परेशान किया है। 15 दिनों में चार बच्चों की मौत हो चुकी है और बुजुर्ग भी प्रभावित हुए हैं। एक बच्ची में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के लिए ये गांव चुनौती बना हुआ है। स्वास्थ्य जांच के बाद अभिभावक चिंतित हैं।

Etawah Auraiya News: गढ़ाकास्दा गांव में एक और बच्ची निकली डेंगू पॉजिटिव

Etawah Auraiya News: इटावा। चकरनगर क्षेत्र के गढाकास्दा गांव में अभी भी बुखार बच्चों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। इस गांव में 15 दिनों के अंदर चार बच्चों की मौत भी हो चुकी है। बच्चे तो बुखार से पीड़ित है ही वहीं अब बुजुर्ग .भी चपेट में आने लगे हैं। बुधवार को बुखार से पीड़ित इसी गांव की एक बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है और बच्ची के प्लेटलेट्स भी 30000 रह गए हैं। बाल रोग विशेषज्ञ की देखरेख में बच्ची का इलाज चल रहा है ।

बुखार के मरीजों की स्थिति

गढ़ाकास्दा और पुरामल्हान में बुखार के मरीजों की संख्या अभी भी कम नहीं हुई है। यह दोनों गांव स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं क्यों कि जिन-चार बच्चों की बुखार से मौत हुई है उनकी मौत का स्पष्ट कर अभी तक विभाग नहीं खोज पाया है वहीं सैफई मेडिकल कॉलेज की टीम गांव से जिन बच्चों के सैंपल लेकर गई थी उनकी भी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जिस तरह से गांव में बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं उससे अन्य लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।

बच्चियों का इलाज

गढ़ाकास्दा गांव के रहने वाले मंगल सिंह की 11 साल की बेटी अर्पिता को चार-पांच दिनों से तेज बुखार आ रहा था। अभी तक वह गांव में ही एक प्राइवेट क्लीनिक से बच्ची की दवा ले रहे थे लेकिन बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो उसे तुरंत ही इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती अर्पिता की डेंगू सीबीसी एलएफ टी केएफटी की जांच की गई। किट से हुयी जांच में बच्ची डेंगू पॉजीटिव पाई गई और उसकी प्लेटलेट्स भी 30000 निकली ।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ का बयान

बाल रोग विशेषज्ञ डा. शादाब आलम की देख देख में बच्ची का इलाज चल रहा है उन्होंने बताया कि अगर आवश्यकता पड़ेगी तो बच्ची को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर भी किया जा सकता है।बच्ची के पिता मंगल सिंह ने बताया जिस तरह से गांव के घर-घर में बच्चे बुखार से बीमार पीड़ित हैं और चार बच्चों की मौत के बाद गांव के लोग अपने बच्चों को लेकर काफी चिंतित हैं आखिर कब इस रहस्यमयी बुखार से गांव के लोगों को निजात मिलेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦गढाकास्दा गांव में बुखार से कितने बच्चों की मौत हुई है?−
गढाकास्दा गांव में 15 दिनों के अंदर चार बच्चों की मौत हो चुकी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsइटावाEtawah Auraiya News: गढ़ाकास्दा गांव में एक और बच्ची निकली डेंगू पॉजिटिव