
इटावा में रफ्तार पकड़ रहा डेंगू , जिला अस्पताल में दो और मरीज भर्ती
Etawah-auraiya News - जिले में डेंगू के मामलों में तेजी आई है, पिछले चार दिन में जिला अस्पताल में तीन मरीज भर्ती हुए हैं। एक मरीज की छुट्टी हो चुकी है जबकि दो अभी भी भर्ती हैं। ओपीडी में बुखार और डेंगू के लक्षण वाले मरीजों...
जिले में डेंगू अब रफ्तार पकड़नें लगा है चार दिन के अंदर जिला अस्पताल में डेंगू से पीड़ित तीन मरीज भर्ती हो चुके हैं। एक मरीज की छुट्टी हो चुकी है जबकि दो मरीज अभी भी भर्ती हैं ओपीडी में इस समय बुखार के मरीजों के साथ स्किन व डेंगू के लक्षण बाले मरीज भी खूब आ रहे। है। सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी इस समय मरीजों की खूब भरमार है। एक सप्ताह पहले भी अस्पताल के आपदा वार्ड में डेंगू से पीड़ित भाई-बहन को भर्ती किया गया था जिनका इलाज विशेषज्ञ डाक्टरों की देखरेख में किया गया था।

मरीज ठीक होने के बाद अपने घर चले गए है। गुरुवार को भी जिला अस्पताल के आपदा वार्ड डेंगू से पीड़ित एक युवक तथा बच्चा वार्ड में भी एक बच्चा डेंगू से पीड़ित भर्ती था जबकि डेंगू से पीड़ित एक मरीज की बुधवार को छुट्टी कर दी गई थी। अस्पताल में बुखार के साथ खांसी, जुकाम व त्वचा रोग व आईफ्लू के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। डाक्टरों के पास रोगियों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1265 नए मरीज इलाज के लिए पहुंचे जबकि 200 से अधिक ने पुराने पर्चे पर परामर्श लिया। ऐसे में पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सक कक्ष, दवा वितरण कक्ष व पैथोलाजी सेंटर पर रोगियों की भीड़ उमड़ी रहीं। यहां पर इलाज के लिए शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या रोगी पहुंचे। इतना ही नहीं अधिकांश रोगियों में टाइफाइड व डेंगू के लक्षण प्रतीत होने पर डॉक्टरों के द्वारा खून की जांच लिखी गई, हालांकि सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार के रहे। डॉक्टरों के द्वारा अस्पताल में आने वाले मरीजों को घरों के आसपास साफ सफाई तथा मच्छरों से बचने की सलाह भी दी जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


