Demand to Resume Train Stops at Bharatna Railway Station in Etawah भरथना में ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsDemand to Resume Train Stops at Bharatna Railway Station in Etawah

भरथना में ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Etawah-auraiya News - इटावा, संवाददाता। रेलवे स्टेशन भरथना पर लंबे समय से बंद ट्रेनों के ठहराव को

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाTue, 19 Aug 2025 08:41 AM
share Share
Follow Us on
भरथना में ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

इटावा, संवाददाता। रेलवे स्टेशन भरथना पर लंबे समय से बंद ट्रेनों के ठहराव को दोबारा शुरू करने और नई ट्रेनों को ठहराने की मांग की गई है। इसे लेकर नगर के व्यापारियों तथा समाजसेवियों ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार को सौंपा । ज्ञापन में बताया गया कि कोरोना महामारी से पूर्व भरथना रेलवे स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव होता था। इन ट्रेनों से न सिर्फ भरथना बल्कि आसपास के कस्बों और गांवों जैसे – बिधूना, चकरनगर, ताखा, ऊसराहार, कुदरकोट, बकेवर और लखना की जनता को भी बड़ा लाभ मिलता था। विद्यार्थी शिक्षा के लिए, व्यापारी कारोबार के लिए और तीर्थयात्री धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए इन्हीं गाड़ियों पर निर्भर रहते थे।

महामारी के बाद जब गाड़ियों का संचालन दोबारा शुरू हुआ तो भरथना में उनका ठहराव बहाल नहीं किया गया, जिससे असुविधा झेलनी पड़ रही है। इन गाड़ियों का ठहराव होने से भरथना के साथ-साथ आस-पास के दर्जनों कस्बों और गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। भरथना ऐतिहासिक कस्बा और बड़ा व्यापारिक केंद्र है। यहाँ का रेलवे स्टेशन न सिर्फ इटावा बल्कि औरैया और मैनपुरी के यात्रियों के लिए भी उपयोगी है। ऐसे में यहाँ से ट्रेनों का ठहराव करना जनता के हित में अति आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में देवाशीष चौहान, ब्रजेश पोरवाल, अनमोल त्रिपाठी, इन्द्रपाल सिंह, रवि पोरवाल, सुरेन्द्र कुमार, जीतेन्द्र सिंह शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।