इटावा में सीटी स्कैन मशीन दुरुस्त हुई तो 65 मरीजों को मिला लाभ

इटावा में सीटी स्कैन मशीन दुरुस्त हुई तो 65 मरीजों को मिला लाभ

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - सीटी स्कैन मशीन की तकनीकी खराबी को लखनऊ से आए इंजीनियर ने ठीक किया। इसके बाद शुक्रवार को 65 मरीजों का सीटी स्कैन हुआ। गुरुवार को मशीन बंद रहने के कारण कोई मरीज जांच नहीं करा सका था। मरीजों को प्राइवेट सेंटर पर जाना पड़ा। मशीन में फिर से ऑयल लीकेज की समस्या है, जिससे भविष्य में फिर से परेशानी हो सकती है।

Dec 12, 2025 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

सीटी स्कैन मशीन में आयी तकनीकी खराबी को लखनऊ से आए इंजीनियर ने दुरुस्त किया तो इसके बाद शुक्रवार को 65 मरीजों के सीटी हुए। गुरुवार को एक भी मरीज का सीटी नहीं हुआ था जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी हुई थी। कई मरीजों को तो मजबूरी में प्राइवेट सेन्टर पर जाकर रुपए खर्च करके सीटी कराना पड़ा था। संयुक्त जिला अस्पताल में बने सीटी स्कैन केंद्र पर प्रतिदिन 80 से अधिक मरीजों का सीटी स्कैन होता है। बुधवार को सीटी स्कैन कराने पहुंचे 70 से अधिक मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ था इसी बीच मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी जिसके कारण 37 मरीजों का ही सीटी स्कैन हो सका, जबकि बाकी मरीज मशीन चालू होने का इंतजार करते रहे और मशीन चालू नहीं हुई तो बिना जांच कराए वापस लौट गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन मरीजों में तमाम ऐसे भी थे जिनको सीटी स्कैन की बेहद आवश्यकता थी ऐसे मरीज प्राइवेट सेंटरों पर जाने को मजबूर हुए। वहीं गुरुवार को भी मशीन बंद रही जिसके कारण एक भी मरीज का सीटी स्कैन नहीं हो सका था और मरीज परेशान होते रहे थे। केन्द्र प्रभारी के द्वारा कंपनी के इंजीनियर को सूचना दी गई थी। गुरुवार की दोपहर बाद लखनऊ से इंजीनियर पहुंचे और मशीन में आई तकनीकी कमी को रात 9:00 बजे दूर कर पाये। मशीन दुरुस्त होने के शुक्रवार को 65 मरीजों को सीटी का लाभ मिल सका। सीटी कराने के लिए सुबह से ही केंद्र के बाहर मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। कंपनी के इंजीनियर वैकल्पिक व्यवस्था करके मशीन तो चला गए लेकिन अब मशीन से ऑयल लीकेज हो रहा है जिसके कारण फिर से मशीन कभी भी बंद हो सकती है। सीटी केन्द्र के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि कम्युनिकेशन एरर के कारण मशीन बंद हुई थी जिसे इंजीनियर ठीक कर गये हैं शुक्रवार को 65 मरीजों के सीटी किए गए।