ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशराहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में चक्का जाम करते कांग्रेसी गिरफ्तार

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में चक्का जाम करते कांग्रेसी गिरफ्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा । आक्रोशित कांग्रेसियों ने दोपहर बाद शास्त्री चौराहे पर जाम लगाया और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।...

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में चक्का जाम करते कांग्रेसी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाThu, 01 Oct 2020 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा । आक्रोशित कांग्रेसियों ने दोपहर बाद शास्त्री चौराहे पर जाम लगाया और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना पर प्रशासन व पुलिस वहां पहुंची इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और कहासुनी के बाद कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

शास्त्री चौराहे पर कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह शहर अध्यक्ष पलव दुबे के नेतृत्व में कॉंग्रेस पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी। इस दौरान राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। धरना प्रदर्शन की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा, उपजिलाधिकारी सदर सिंद्धार्थ, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह समेत भारी पुलिस पर मौके पर पहुँचा। अधिकारियों ने कॉंग्रेस नेताओ से सड़क से हटने का अनुरोध किया लेकिन कोंग्रेसियो ने सड़क से हटने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करके इन सभी कांग्रेस नेताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे लोगो से सड़क जाम न करने के लिये कहा गया था और न मानने पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि सबको अपनी बात कहने और प्रदर्शन का हक है लेकिन कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दास्त नही किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालो मे कोमल सिंह कुशवाहा, हसमुखी शंखवार, विष्णु कांत मिश्रा, आलोक यादव, सरवर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

राहुल गांधी की गिरफ्तारी की खबर आने के बाद ही कांग्रेस के नेता सक्रिय हो गए थे और इसके बाद आनन-फानन में शास्त्री चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस के नेता शास्त्री चौराहे पर पहुंच भी गए और जाम भी लगाया लेकिन प्रशासन और पुलिस की सक्रियता। से जाम ज्यादा देर तक नहीं चला और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें