Etawah Auraiya News: राष्ट्रीय सचिव ने जिलाध्यक्ष चयन पर टटोली कांग्रेसियों की नब्ज
Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण ओझा ने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नए जिलाध्यक्ष के चयन पर चर्चा की गई। ओझा ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। भाजपा पर वंचित वर्गों के अधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण ओझा ने सोमवार को कैस्त स्थित धर्मशाला में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठन के नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर मंथन किया गया।
बैठक में विचार-विमर्श
राष्ट्रीय सचिव ने जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे करीब आधा दर्जन नेताओं के संबंध में पार्टी नेताओं से व्यक्तिगत रूप से सुझाव और राय ली। रामकृष्ण ओझा ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित होकर काम करना होगा।
भाजपा पर आरोप
आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए आरोप लगाया कि भाजपा वंचित वर्गों को उनके अधिकारों और आरक्षण के लाभ से दूर रखने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा वंचित, पिछड़े और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। राहुल गांधी के बयानों को लेकर उन्होंने कहा कि उनके वक्तव्यों को कई बार तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया जाता है, जिससे उनके वास्तविक संदेश का अर्थ बदल जाता है।
सामिल रहे नेता
बैठक में वरिष्ठ नेता प्रकाश प्रधान, जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य आलोक यादव, जिला प्रवक्ता प्रेरणा जुबेरी, वाचस्पति द्विवेदी, शहर अध्यक्ष राशिद खान, मो. जुबैर, राहुल दीक्षित, तुलसीदास शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धनाथ यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बृज किशोर शाक्य, लालमन बाथम और राजेंद्र यादव सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।


