इटावा में कांग्रेस ने लगाई मनरेगा बचाओ चौपाल
Etawah-auraiya News - विकासखंड महेवा की ग्राम पंचायत निवाड़ी कलां में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल का आयोजन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि सरकार ने मनरेगा योजना को समाप्त कर मजदूरों की रोजी-रोटी पर सीधा हमला किया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 100 दिन की गारंटी का भी जिक्र किया।

विकासखंड महेवा की ग्राम पंचायत निवाड़ी कलां के सब्जी बाजार में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल लगाई। इसमें पर्चा वितरण का कार्य भी किया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि भारत सरकार ने मनरेगा योजना को समाप्त कर नाम बदल कर वीबी जी राम जी करके देश के मजदूरों के साथ सीधा कुठाराघात किया जा रहा है। सरकार ने इसमें साठ व चालीस प्रतिशत का सूत्र फांस कर मजदूरों की रोजी-रोटी समाप्त कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस योजना को लाकर मजदूरों को 100 दिन की गारंटी दी थी। इसके चलते आने वाले समय में मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा।
गुड्डन दुबे, धर्मेंद्र भदौरिया, विनय शाक्य, लवकुश, अंशु, प्रदीप द्विवेदी, कमलेश कुमार, विमलेश कुमार, सागर सिंह, अमन तिवारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


