Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsCongress Accuses UP Government of Lawlessness and Rising Crime Rates

इटावा में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

Etawah-auraiya News - कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया है और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। पार्टी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में प्रदेश का हिस्सा 15 प्रतिशत है। भाजपा पर दलितों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाFri, 29 Aug 2025 11:35 PM
share Share
Follow Us on
इटावा में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उत्तर प्रदेश अब अपराध प्रदेश बन गया है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि पूरे देश में महिलाओं के प्रति जितने अपराध हो रहे हैं उसमें से अकेले 15 प्रतिशत उत्तर प्रदेश में होते है। उन्होने कहा कि रोजाना किसी न किसी जिले में जघन्य अपराध होता है। सरकार अपराधों पर रोक नहीं लग पा रही है। जिले के भी कई क्षेत्रों में लगातार अपराध हो रहे हैं। शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा कि दलितों पर अन्याय किया जा रहा है और पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि भाजपा हिंदुओं के नाम पर राजनीति करती है और भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा हिंदू ही प्रताड़ित है। महिलाओं पर अपराध बढ़ते जा रहे है। उन्होंने जिले में भी कई स्थानों पर आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी होने का आरोप लगाया। वार्ता के दौरान जिला प्रवक्ता प्रेरणा जुबेरी, कोमल सिंह कुशवाहा, वाचस्पति द्विवेदी, प्रदीप द्विवेदी मौजूद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।