इटावा में समाधान दिवस में जमीनी विवाद की आईं सबसे ज्यादा शिकायतें
Etawah-auraiya News - तहसील सैफई में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम शुभ्रांत कुमार तहसील सैफई में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम शुभ

तहसील सैफई में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने समस्याएं सुनी। सबसे ज्यादा शिकायतें जमीनी विवाद से संबंधित आई जिनके निस्तारण के निर्देश दिए गए। समााधन दिवस में सैफई में कुल 17 शिकायती पत्र आए इनमें से मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निस्तारण में विलम्ब के कारण का भी उल्लेख किया जाए। इसके साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाये।
यह भी कहा कि जिम्मेदारों पर कार्यवाही भी की जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई की। उन्होंने थानाध्यक्षों से कहा कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर जांच की जाए और कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जन सुनवाई के दौरान जो शिकायतें आतीं है उनके निस्तारण के संबंध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति से फीडबैक भी लिया जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बृजेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी सैफई, तहसीलदार व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


