समाधान दिवस पर कमिश्नर ने सैफई में सुनीं समस्याएं
Etawah-auraiya News - इटावा। संवाददाता सैफई में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार कमिश्नर अमित कुमार ने तहसील

इटावा। संवाददाता सैफई में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार कमिश्नर अमित कुमार ने तहसील का औचक निरीक्षण कर फरियादियों की समस्याओं को सुना व सम्बंधित अफसरों को निस्तारण के आदेश दिये। इस मौके पर 35 शिकायतों में मौके पर एक भी का निस्तारण नहीं किया गया। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। करीब 12: बजे कमिश्नर अमित कुमार सिंह अचानक से तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और फरियादियों की समस्याएं सुनने लगे। इस दौरान रणवीर नगला सुभान ने पट्टे की जमीन पर कब्जा मुक्त करने का प्रार्थना पत्र दिया। राजेश कुमार खुशहालपुर ने जमीन से अवैध कब्जा की शिकायत की,मिथिलेश कुमारी रनुआ ने पैमाइश करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। अवनीश जाटव नगला सुभान आम रास्ता से अवैध कब्जा हटाने की शिकायत की। कमिश्नर ने संबंधित प्रकरणों में जांच कराकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने एसडीएम को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय लेखपालों के माध्यम से विरासत के मामले की सूचनाएं जुटाई जाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


