नाला सफाई अभियान शुरू, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हटाई सिल्ट
ऊसराहार में दस वर्षों से जाम पड़ी नालियों की सफाई शुरू हो गई है। जेसीबी मशीन से गंदगी हटाई जा रही है और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से इसे बाहर ले जाया जा रहा है। व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कुछ ने सफाई का काम कराने के लिए मजदूर लगाए हैं।

ऊसराहार। ऊसराहार में दस वर्षों से जाम पड़ी नालियों की सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है। नालियों में जमा सिल्ट और गंदगी को हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है जबकि निकाली जा रही गंदगी को कस्बे से बाहर ले जाने के लिए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगाई गई हैं। सफाई अभियान शुरू होने से कस्बे के लोगों ने राहत जताई है। प्रशासन ने हाल ही में व्यापारियों और दुकानदारों को नालियों पर किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद सफाई कार्य को तेज गति से शुरू कराया गया है। जेसीबी मशीन नालियों में जमा मिट्टी और कचरे को निकाल रही है, जिसे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से सीधे कस्बे से बाहर निर्धारित स्थान पर डाला जा रहा है।
सफाई अभियान के दौरान यह भी देखने को मिला कि कुछ व्यापारियों ने नालियों पर किए गए अतिक्रमण को बचाने के उद्देश्य से स्वयं मजदूर लगाकर सफाई करानी शुरू कर दी है।एडीओ पंचायत भगवान दास ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से बचने के लिए कुछ व्यापारी मजदूरों से सफाई करा रहे हैं लेकिन प्रशासन एक तरफ से पूरी सफाई करायेगा और अतिक्रमण को जेसीबी से हटायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


