इटावा में चौ. सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल को मिली सीनियर सेकेंडरी की मान्यता

Feb 28, 2026 10:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

Etawah-auraiya News - चौ. सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंडरी कक्षा चौ. सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

इटावा में चौ. सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल को मिली सीनियर सेकेंडरी की मान्यता

चौ. सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंडरी कक्षा 12 तक की मान्यता प्रदान की गई है। नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्री-नर्सरी, कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों को विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी तीनों संकायों में अध्ययन की सुविधा मिलेगी। प्रबंधन ने बताया कि सीबीएसई के सभी मानकों व अधोसंरचना संबंधी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के बाद यह मान्यता प्राप्त हुई है। विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रूम, अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, सुसज्जित कॉम्पोजिट लैब, विज्ञान प्रयोगशालाएं और खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। ग्रुप चेयरमैन डॉ. ब्रजेश चंद्र यादव ने इसे संस्थान के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया।

प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव और प्रधानाचार्या मनराज कौर नामधारी ने इसे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम बताया। इस मौके पर डॉ. संदीप पाण्डेय, मनीष चौधरी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।