सीओ ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

सीईओ आयुषी सिंह ने जसवंतनगर के व्यस्त क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की, दुकानदारों को चेतावनी दी, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांची, और नागरिकों से संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना देने की अपील की।

सीओ ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जसवंतनगर। सीओ आयुषी सिंह ने शुक्रवार को बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान सड़क तक सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए सामान हटवाया गया। प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की और जहां कैमरे नहीं थे, वहां उन्हें शीघ्र लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में सहायक हैं। सीओ ने नागरिकों से संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान थाना प्रभारी कमल भाटी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।