ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशईश्वर महादेव मंदिर पर खेली गई फूलों की होली

ईश्वर महादेव मंदिर पर खेली गई फूलों की होली

शहर के छैराहा स्थित शिव नारायण ईश्वर महादेव मंदिर पर रंग छिड़कनी एकादशी का उत्सव श्रद्धाभाव के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। यहां पर भक्तों के द्वारा जमकर फूलों की होली खेली गई। वहीं भजन संध्या में...

शहर के छैराहा स्थित शिव नारायण ईश्वर महादेव मंदिर पर रंग छिड़कनी एकादशी का उत्सव श्रद्धाभाव के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। यहां पर भक्तों के द्वारा जमकर फूलों की होली खेली गई। वहीं भजन संध्या में...
1/ 2शहर के छैराहा स्थित शिव नारायण ईश्वर महादेव मंदिर पर रंग छिड़कनी एकादशी का उत्सव श्रद्धाभाव के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। यहां पर भक्तों के द्वारा जमकर फूलों की होली खेली गई। वहीं भजन संध्या में...
शहर के छैराहा स्थित शिव नारायण ईश्वर महादेव मंदिर पर रंग छिड़कनी एकादशी का उत्सव श्रद्धाभाव के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। यहां पर भक्तों के द्वारा जमकर फूलों की होली खेली गई। वहीं भजन संध्या में...
2/ 2शहर के छैराहा स्थित शिव नारायण ईश्वर महादेव मंदिर पर रंग छिड़कनी एकादशी का उत्सव श्रद्धाभाव के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। यहां पर भक्तों के द्वारा जमकर फूलों की होली खेली गई। वहीं भजन संध्या में...
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाTue, 27 Feb 2018 06:32 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के छैराहा स्थित शिव नारायण ईश्वर महादेव मंदिर पर रंग छिड़कनी एकादशी का उत्सव श्रद्धाभाव के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। यहां पर भक्तों के द्वारा जमकर फूलों की होली खेली गई। वहीं भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। भगवान महादेव का आकर्षक श्रंगार कर फूल बंगला भी सजाया गया तथा मंदिर को बिजली की रंग बिरंगी लाइटों से भी सजाया गया था। देर रात तक भगवान के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही।

शिव नारायण ईश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष रंग छिड़कनी एकादशी का उत्सव उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार भी यहां कार्यक्रम की धूम रही। भोलनाथ का जहां आकर्षक श्रंगार कर फूल बंगला सजाया गया। वहीं होली गीतों व भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। आगरा व मथुरा से आए गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली गीत व भजन प्रस्तुत किए। गायक जीतू बाबरा ने गणपति वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने सुन ले कन्हैया अरजी हमारी, होली खेल रहे नंदलाल, राधा रमण हरी गोविन्द बोलो, मैने राधे नाम की लगाई फुलवारी आदि गीत प्रस्तुत किए। बृजेश कुमार मुदगल ने आज बृज में होली रे रसिया, बरसाने में मची है धूम, हे शम्भू बाबा, हे भोले नाथ गीतों के साथ रसिया व भजन भी प्रस्तुत किए। गायक कलाकारों का साथ पंकज प्रताप, अंकित शर्मा, योगेश शर्मा आदि साथी कलाकारों ने दिया। भजनों के बीच भक्तों के द्वारा एक दूसरे के साथ जमकर फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम के समापन पर रामजी टंडन व विवेक टंडन ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें