Etawah Auraiya News: विवेकानंद पब्लिक स्कूल में दिखा वृंदावन का नजारा
Etawah Auraiya News: विवेकानंद में दिखा वृंदावन का नजारा, राधा-कृष्ण की भक्ति में डूबा फोटो-4 राधा कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों के साथ प्रधानाचार्य निदेशक डॉ. आनंद इटाव

Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर राधे-राधे और जय श्री कृष्णा के जयघोष से गूंज उठा। पूरा परिसर ऐसा सजा था मानो वृंदावन की झलक विद्यालय में ही उतर आई हो। कार्यक्रम में सैकड़ों नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में पहुंचे। कोई नन्हा कान्हा मुरली बजाते दिखा तो कोई राधा के रूप में सबका मन मोह रहा था। बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और स्वयं भजन गाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चे भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों व कर्म के संदेश से जुड़ते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में निवेदिता दुबे, शाजिया रहमान, शिखा पाठक, विनीता सक्सेना, ऋचा मिश्रा सहित सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।


