ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगैस सिलेंडर में आग लगने से भाई-बहन झुलसे, गृहस्थी का सामान राख

गैस सिलेंडर में आग लगने से भाई-बहन झुलसे, गृहस्थी का सामान राख

चकरनगर। संवाददाता बिठौली थाना के गांव बंशरी में लीकेज गैस सिलेंडर में आग...

गैस सिलेंडर में आग लगने से भाई-बहन झुलसे, गृहस्थी का सामान राख
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाWed, 04 Aug 2021 04:13 AM
ऐप पर पढ़ें

चकरनगर। संवाददाता

बिठौली थाना के गांव बंशरी में लीकेज गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। दौड़े ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, तब तक रसोई में मौजूद बहन, भाई आग बुझाने के दौरान झुलस गए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी केंद्र पर भर्ती कराया गया।

अंजली पत्नी रविन्द्र सिंह निवासी मानपुरा अपने पिता शिवराम निवासी बंशरी थाना बिठौली के घर आई हुई थी। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे रसोई घर में इंडियन गैस एजेंसी से आए नए गैस सिलेंडर में रेगुलेटर लगाकर चूल्हा जला रही थी। इसी दौरान लीकेज गैस सिलेंडर में गैस रिसाव के चलते आग लग गई। रसोई में आग देखकर घर में भगदड़ मच गई। इसी बीच दौड़े ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद गैस सिलेंडर को घर के बाहर खींच लिया और मिट्टी से दबाकर आग पर काबू पाया, इसी बीच उपरोक्त महिला व उसका भाई ज्ञान सिंह पुत्र शिवराम भी आग बुझाने में झुलस गए। इस मौके पर रसोई घर के समीप रखा अनाज और घर गृहस्थी का सामान जल गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें