
इटावा में दूल्हा समेत पांच बरातियों के खिलाफ जानलेवा हमला व दहेज की रिपोर्ट
Etawah-auraiya News - इटावा, संवाददाता। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर परशुपुरा के पास संजय पैलेस गेस्टहाउस में शादी
इटावा, संवाददाता। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर परशुपुरा के पास संजय पैलेस गेस्टहाउस में शादी समारोह के दौरान गरम खाना पर विवाद में दूल्हा सहित पांच बारातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना में दूल्हे ने दुल्हन के मौसेरे साले पर कटार से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। शुक्रवार रात को शादी समारोह के दौरान भोजन वितरण को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद शुरू हुआ। गुस्साए दूल्हा और उसके रिश्तेदारों ने झगड़े को हिंसक रूप दे दिया। इस दौरान दूल्हे ने कमर में रखी कटार निकालकर मौसेरे साले पर वार कर दिया। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने मौके पर मौजूद अन्य गवाहों और घरातियों से पूछताछ की। जांच में यह भी पता चला कि दूल्हा और उसके पांच सहयोगी बरातियों ने मिलकर झगड़े में भाग लिया और हमला करने में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद बरातियों सहित दूल्हा गाड़ी में बैठकर बारात को बिना दुल्हन विदा किए वापस ले गए। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि इस मामले में लड़की के पिता की तहरीर पर दूल्हा प्रवीन कुमार, पिता चन्द्रभान समेत पांच बरातियों पर मोसेरे भाई के ऊपर जानलेवा हमला करने व दहेज एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




