Etawah Auraiya News: ऑर्थोपेडिक्स विभाग में रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की हुयी नई शुरुआत
Etawah Auraiya News: इटावा, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के ऑर्थोपेडिक्स विभाग में पहली बार रोबोटिक टोटल नी और हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल रही। यह उपलब्धि आधुनिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी का नया अध्याय है, जो ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण है। विश्वविद्यालय अधिक सर्जिकल रोबोट्स की प्रक्रिया पर भी काम कर रहा है।

Etawah Auraiya News: इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने संस्थान के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई। विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डा. सुनील कुमार के नेतृत्व में पहली बार रोबोटिक टोटल नी रिप्लेसमेंट एवं रोबोटिक टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई।
महत्वपूर्ण उपलब्धि
यह उपलब्धि विश्वविद्यालय में आधुनिक, सटीक एवं उन्नत ऑर्थोपेडिक सर्जरी की दिशा में एक नए अध्याय की शुरुआत है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थान में रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी अत्याधुनिक सुविधा का प्रारंभ मरीजों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। विश्वविद्यालय में रोबोटिक सर्जरी को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा तकनीक को सैफई एवं आसपास के ग्रामीण तथा दूर-दराज के क्षेत्रों के मरीजों तक पहुंचाना है, ताकि अत्याधुनिक उपचार के लिए मरीजों को बड़े महानगरों की ओर जाने की आवश्यकता कम हो।
भविष्य की दिशा
इस दिशा में विश्वविद्यालय स्तर पर अधिक सर्जिकल रोबोट्स को संस्थान में शामिल करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है, जिससे भविष्य में विभिन्न जटिल एवं उन्नत सर्जिकल प्रक्रियाओं की क्षमता को और मजबूत किया जा सके।
कुलपति की प्रतिक्रिया
कुलपति डा. अजय सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व का क्षण है कि संस्थान में रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में और अधिक सर्जिकल रोबोट्स को शामिल करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे संस्थान की सर्जिकल क्षमताओं को और उन्नत किया जा सकेगा। इसका अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण लाभ आमजन एवं मरीजों को मिलेगा ।

