इटावा में यमुना पुल से कूदी महिला का शव आठवें दिन बरामद

Jan 31, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

Etawah-auraiya News - बढ़पुरा थाना क्षेत्र में यमुना पुल से नदी में कूदने वाली 24 वर्षीय महिला का शव आठवें दिन बरामद हुआ। मृतका की पहचान हेमलता के रूप में हुई है। वह मानसिक तनाव के कारण मायके में रह रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

इटावा में यमुना पुल से कूदी महिला का शव आठवें दिन बरामद

बढ़पुरा थाना क्षेत्र में यमुना पुल से नदी में छलांग लगाने वाली महिला का शव आठवें दिन बरामद हो गया। मृतका की पहचान उसके पिता कैलाश ने 24 वर्षीय हेमलता के रूप में की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हेमलता मध्य प्रदेश के भिंड जिले के थाना उमरी क्षेत्र के ग्राम कंडेलपुरा लहरौली की निवासी थी। वह पिछले कुछ महीनों से शहर कोतवाली क्षेत्र के करनपुरा मोहल्ले स्थित अपने मायके में रह रही थी। 24 जनवरी को वह बढ़पुरा क्षेत्र में इटावा-ग्वालियर हाईवे पर स्थित यमुना पुल पर पहुंची थी।

उसी दिन उसके नदी में जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुल पर महिला की शाल और मोबाइल फोन मिलने से उसकी पहचान की पुष्टि हुई और परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार हेमलता की शादी शेर सिंह उर्फ छोटे से हुई थी और उसकी एक डेढ़ वर्षीय बेटी भी है। परिजनों ने बताया कि पारिवारिक कारणों से वह मानसिक तनाव में थी और इसी वजह से वह मायके में रह रही थी। महिला की तलाश के लिए पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया था। टीम ने मोटर वोट की सहायता से यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया। पहले दिन देर शाम तक, फिर लगातार कई दिनों तक खोजबीन की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। अंधेरा और नदी का तेज बहाव तलाश में बाधा बना रहा। आठवें दिन शनिवार को उदी क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे एक महिला का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान मृतका के पिता कैलाश ने हेमलता के रूप में की। पहचान के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsBody of Missing Woman Found After Jumping from Yamuna Bridge Identified as Hemlata
;;
;