ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपंचायत चुनाव की हार को जीत में बदलने का जतन कर रही भाजपा

पंचायत चुनाव की हार को जीत में बदलने का जतन कर रही भाजपा

इटावा। संवाददाता पंचायत चुनाव में जिले में भाजपा को करारी हार का सामना करना...

पंचायत चुनाव की हार को जीत में बदलने का जतन कर रही भाजपा
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSun, 16 May 2021 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

इटावा। संवाददाता

पंचायत चुनाव में जिले में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है इसके बावजूद अब इस हार को जीत में बदलने की जतन में पार्टी जुट गई है ताकि जिले में जो 8 ब्लॉक प्रमुख बनने हैं उनमें भाजपा अपने ब्लॉक प्रमुख बनवा सके। इसके लिए बीडीसी सदस्यों से संपर्क भी किया जा रहा है।

पिछली बार जिले के 8 में से 7 ब्लॉकों पर समाजवादी पार्टी के ब्लॉक प्रमुख थे जबकि सिर्फ एक महेवा ब्लाक में भाजपा का ब्लाक प्रमुख थे। बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य चुनाव के जो नतीजे आए हैं उसके हिसाब से पिछले बार की परिस्थितियों मे इस बार भी कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं आया है । चुनाव में भाजपा को कोई बड़ी विजय नहीं मिली है लेकिन अब किसी तरह जोड़-तोड़ के सहारे भाजपा चाहती है कि कुछ ब्लॉकों में अपने प्रमुख बना लिए जाएं। सरकार ने ब्लाक प्रमुख जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव स्थगित कर दिए हैं और यह समय भाजपा को मिल गया है ताकि वह इस समय में अपने हिसाब से सदस्यों से बातचीत कर सके और अपना प्रमुख बनवाने की दिशा में कदम उठा सके।

अतीत में एक बार बढ़पुरा में भी ब्लॉक प्रमुख का पद भाजपा के पास रहा था लेकिन पिछले चुनाव से पहले सिर्फ महेवा ब्लाक प्रमुख पद भाजपा के पास था। अब यह देखना है कि इस चुनाव में भाजपा क्या कर पाती है। दूसरी ओर ब्लाक प्रमुख के पदों को लेकर समाजवादी पार्टी काफी मजबूत स्थिति में मानी जा रही है। पहले सात प्रमुख सपा के थे और इस बार भी स्थितियां इस समय तक सपा के अनुकू लग रही हैं। जिला पंचायत सदस्य में भाजपा का सिर्फ एक प्रत्याशी जीता है जबकि 24 में से 20 पद सपा के पास गए। अब भाजपा के पास ब्लाक प्रमुख के लिए जोड़-तोड़ करने का समय है। अब यह तो आने वाला समय बताएगा कि भाजपा इसमें कितना सफल होती है या पिछली बार की तरह सपा एक बार फिर लगभग सभी स्थानों पर अपने ब्लॉक प्रमुख बनाने में कामयाब होगी।

कांग्रेस भी है लाइन में

इटावा। पिछली बार कांग्रेस के ब्लाक प्रमुख नहीं बन पाए थे लेकिन वर्ष 2010 में ताखा ब्लॉक से पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम सिंह यादव की पुत्रवधू पीयूषा यादव ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुई थी हालांकि बाद में उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव आ गया था जो पारित हो गया था। इस बार भी ताखा ब्लॉक के लिए पीयूषा यादव को निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुना गया है। अब यह माना जा रहा है कि कांग्रेसी पीयूषा यादव को ब्लाक प्रमुख बनवाने के लिए पूरा दम लगाएगी। ताखा ब्लॉक पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम सिंह यादव का ब्लाक रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें