भाजपा नेता के बेटे ने मैनेजर पर किया गबन का केस

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - इटावा। संवाददाता बकेवर में भाजपा नेता के बेटे ने अपने प्रतिष्ठान के मैनेजर के

भाजपा नेता के बेटे ने मैनेजर पर किया गबन का केस

इटावा। संवाददाता बकेवर में भाजपा नेता के बेटे ने अपने प्रतिष्ठान के मैनेजर के विरुद्ध चार लाख गबन करने का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना बकेवर में महेवा में रहने वाले भाजपा नेता शिव महेश दुबे के बेटे ऋषभ दुबे ने बताया कि महेवा में उनका ग्रीन आर्म्स फूड एण्ड वेवरेज के नाम से प्रतिष्ठान है जिसमें मैनेजर पद पर शहर इटावा में शिवाजी पुरम मडैया शिवनारायण का पवन दुबे बीते चार सितंबर 2023 तक कार्यरत था। उसके हिसाब किताब करने में तीन लाख 82 हजार नौ सौ कम पाए गए। मैनेजर ने अपराध स्वीकार कर लिया लेकिन रकम देने से मुकर रहा है। यह शातिर किस्म के ठग है, इसी तरह कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस ने मैनेजर पवन दुबे के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।