इटावा में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष, केंद्रीय बजट में मिला इटावा को रेलवे कॉरिडोर का तोहफा
Etawah-auraiya News - भारतीय जनता पार्टी ने जसवंतनगर में विधानसभा मुख्यालय पर चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान केंद्रीय बजट 2026 के प्रावधानों पर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि बजट में इटावा में रेलवे कॉरिडोर की स्थापना का प्रस्ताव है और विपक्षी दलों की टिप्पणियों पर ध्यान न देने की अपील की।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा मुख्यालय जसवंतनगर पर चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय बजट 2026 के प्रावधानों पर वक्ताओं ने जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता अन्नू ने बताया कि बजट में इटावा में रेलवे कॉरिडोर की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने अपने कहा कि विपक्ष के लोग बजट के बारे में जानबूझकर भ्रम पैदा कर रहे हैं जबकि बजट में कोई ऐसा प्रावधान नहीं किया गया है जिससे देश के नागरिकों को किसी भी स्तर पर कोई परेशानी या नुकसान हो। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बजट के प्रस्तावों को ध्यान पूर्वक पढ़ें और समझे।
विपक्षी दलों के लोगों की टिप्पणियों से गुमराह न हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है लेकिन विपक्षी दलों को सरकार की सफलता हजम नहीं हो रही है इस कारण वे तरह तरह से सरकार को बदनाम तथा परेशान करने में जुटे हुए हैं। विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, सांसद प्रेमदास कठेरिया, डॉ राज बहादुर सिंह यादव आदि ने भी चौपाल को संबोधित किया। इस मौके पर बटेश्वर दयाल प्रजापति, महेश गुप्ता, लज्जाराम प्रजापति, अजय यादव, संजय मिश्रा, पुष्पेंद्र अग्निहोत्री, विवेक गुप्ता, सुमित जोशी, आशीष अग्निहोत्री, ध्रुवेंद्र तोमर, अभिषेक शुक्ला, शीलू तोमर मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




