ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभाजपा ने प्रधानों तथा बीडीसी सदस्यों को किया सम्मानित

भाजपा ने प्रधानों तथा बीडीसी सदस्यों को किया सम्मानित

महेवा/जसवंतनगर। संवाददाता भारतीय जनता पार्टी ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को...

भाजपा ने प्रधानों तथा बीडीसी सदस्यों को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSat, 31 Jul 2021 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

महेवा/जसवंतनगर। संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया। इसके लिए महेवा तथा जसवंत नगर ब्लॉक में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें पार्टी नेताओं ने इन जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

महेवा में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एससी आयोग की सदस्य केके राज ने इन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे ने की तथा संचालन राम कुमार त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में अरुण त्रिपाठी सुशील राजपूत हरवान सिंह मुकुट सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। जसवंतनगर में भी भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय यादव बिंदु के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.रमाकांत शर्मा रहे। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ.राज बहादुर यादव राजकमल यादव मुकेश यादव जिला साथ मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य सुग्रीव धाकरे मौजूद रहे। शर्मा ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव के विकास की मुख्य कड़ी है इसलिए प्रधान गांवों का विकास कराने में जुट जाएं। योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें