ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकेंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनविरोधी

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनविरोधी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा की सरकारों को जनविरोधी बताया है और कहा है कि इन सरकारों में जनता परेशान...

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनविरोधी
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSat, 19 Sep 2020 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा की सरकारों को जनविरोधी बताया है और कहा है कि इन सरकारों में जनता परेशान है।

प्रसपा नेता आदित्य यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जम कर हमला बोला। प्रसपा की साइकिल संदेश यात्रा लेकर इटावा पहुचे साइकिल सवारो के उत्साहवर्धन के लिये उनसे मिलने पहुचे आदित्य यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसान, नौजवान और जन विरोधी है और लगातार ऐसी नीतिया बना रही है जिससे गरीब और किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश समस्याओं से जूझ रहा है और केंद्र और राज्य सरकार सो रही है। नौजवान को नौकरी नही है। वर्षै हो गए एग्जाम हुए लेकिन रिजल्ट नही आ रहा। नई नौकरी मिल नही रही और जिसके पास है उसको भरोसा नही की कल उसकी नौकरी रहेगी या नही। उन्होंने कहा जितनी सरकारी कंपनियों से सरकार को राजस्व मिलता था उन सबका निजीकरण किया जा रहा है तो नौजवान कहा जायेगा। राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कह रही है कि नई भर्ती में कर्मचारियों को 5 साल संविदा पर रखा जाएगा। यदि ऐसा होता है कर्मचारी 5 साल तक क्या पेपर देता रहेगा और 5 साल बाद उसका भविष्य क्या होगा। इससे भ्रस्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। ये सरकार सिर्फ वादे करती है और कुछ नही। उन्होंने योगी सरकार द्वारा विशेष सुरक्षा बल बनाये जाने का विरोध करते हुए कहा कि ये संविधान विरोधी हैं। कैसे बिना वारंट किसी को गिरफ्तार किया जा सकता है और कैसे बिना मजिस्ट्रेट आदेश के किसी के घर मे घुस कर तलासी ली सकती है।

उन्होंने कहा की सरकार इस अध्यादेश के जरिये लोगो को निशाना बनाना चाहती है। इससे नागरिको के मौलिक अधिकारों का हनन है। उन्होने कहा कि सरकार विशेष सुरक्षा बल बनाने का अध्यादेश अपने विरोधियों को ठिकाने लगाने के लिये लाया गया है। पूरी दुनिया में कही भी इस तरह का कानून नही है फिर उत्तर प्रदेश में क्यो लाया जा रहा है आप इसके जरिये किसको निशाना बनाना चाहते है। उन्होंने कहा कि देश मे महिला नौजवान, गरीब, किसान कोई सरकार पर भरोसा नही करते। पूरे देश मे एक डर का माहौल बनता जा रहा है। किसानों की फसल खरीद का निजीकरण करने से किसान का शोषण होगा और ये कानून किसान का गला घोंटने वाला है। इस मौके पर साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया । कार्यक्रम में पूर्व सासंद रघुराज सिंह शाक्य, जिला अध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शंभू दयाल दोहरे, किशन मुरारी गुप्ता जिला अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा आलोक दीक्षित, जिला महासचिव अनवार हुसैन, जिला सचिव कामिल कुरैशी, प्रदीप सोनी, जैनुल आबदीन, फरहान शकील, निशान्त चौधरी, फरियाद भारती, उपदेश मिश्रा, विक्की गुप्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें