Etawah Auraiya News: शिवनीत कठेरिया भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah Auraiya News: भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा करते हुए शिवनीत सीनू कठेरिया को इटावा की जिम्मेदारी सौंपी है। कठेरिया लंबे समय से पार्टी की राजनीति में सक्रिय हैं और इकदिल क्षेत्र में काम करते रहे हैं। दो साल पहले इकदिल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में उन्हें हार मिली थी। नियुक्ति पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Etawah Auraiya News: इटावा। भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसमें शिवनीत सीनू कठेरिया को इटावा में भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। शिवनीत सिंह कठेरिया पिछले समय से भाजपा में सक्रिय रूप से राजनीति कर रहे हैं। प्रमुख रूप से भी इकदिल क्षेत्र में सक्रिय रहे। इकदिल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 2 साल पहले उपचुनाव कराया गया था। उसमें शिवनीत सीनू कठेरिया को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया था, हालांकि वे चुनाव में पराजित हो गए और निर्दलीय प्रत्याशी को विजय मिली। शिवनीत को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।


