Etawah Auraiya News: मारपीट के कुछ घंटे बाद फंदे पर लटका मिला व्यवसायी का शव, हत्या का आरोप

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: ऊसराहार में बिरयानी बेचने वाले जावेद खान का शव उसके निर्माणाधीन मकान में फांसी पर लटका मिला। परिवार का आरोप है कि कुछ लोगों ने विवाद के बाद उसकी हत्या की और शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए लटकाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Etawah Auraiya News: मारपीट के कुछ घंटे बाद फंदे पर लटका मिला व्यवसायी का शव, हत्या का आरोप

Etawah Auraiya News: ऊसराहार। कस्बे में बिरयानी बेंचने वाले का शव उसके निर्माणाधीन मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोगों ने हत्या करके शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। युवक का घटना से कुछ घंटे पहले ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था और उन लोगों ने हत्या की धमकी दी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। भगवानपुरा के रहने वाले 30 साल के जावेद खान का शनिवार की रात को 10 बजे पड़ोस में रहने वाले तीन चार लोगों से विवाद हो गया था। परिजनों का आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया था कि इन लोगों ने जावेद के साथ लाठी डंडों से मारपीट की।

जान से मारने की धमकी देकर हमलावर चले गए थे। कुछ देर बाद ही जावेद अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित अपने निर्माणाधीन मकान पर चला गया। रविवार की सुबह वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग निर्माणाधीन मकान में पहुंचे। यहां मकान का दरवाजा बाहर से बंद था और अंदर कमरे में जावेद का शव फांसी के फंदे पर लटका था। मृतक के भाई आमिर खान ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने रात में मारपीट की थी, उन लोगों ने जावेद की हत्या करके घटना को खुदकुशी दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। जावेद उमरैन रोड पर बिरयानी का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह दो भाइयों में बड़ा था और अपने पीछे पत्नी व तीन छोटे बेटों को छोड़ गया। थानाध्यक्ष एनके मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घटना खुदकुशी की है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और परिवार ने जो आरोप लगाए हैं, उन सभी की जांच की जा रही है। जांच में जो आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।