खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक गंभीर

Mar 10, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - सैफई में मैनपुरी रोड पर एक बाइक सवार युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। वह कपड़े की फेरी लगाते हुए अलीगढ़ जा रहा था जब हादसा हुआ। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक गंभीर

सैफई। मैनपुरी रोड पर सोमवार रात सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। संभल के थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव गुन्नौर निवासी 40 वर्षीय अकील अहमद पुत्र मोहम्मद सलीम कपड़े की फेरी लगाता है। सोमवार को वह फेरी कर बाइक से अलीगढ़ स्थित अपने बहनोई के घर जा रहा था। रात करीब 10 बजे जब वह मैनपुरी रोड पर गुरुज्ञान दास आश्रम के सामने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में उसकी बाइक पीछे से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पेट में गहरी चोट आ गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।