बाइक भिड़ंत के बाद युवक घायल, पिता से मारपीट

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

थाना क्षेत्र के गांव फूफई में एक युवक रंजीत राजपूत ने बाइक टक्कर के बाद मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के बाद उसके पिता हरजीत सिंह पर आरोपियों ने हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइक भिड़ंत के बाद युवक घायल, पिता से मारपीट

इकदिल। थाना क्षेत्र के गांव फूफई निवासी रंजीत राजपूत ने थाने में तहरीर देकर बाइक सवार युवक व उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। रंजीत ने बताया बुधवार को वह बाइक से बकेवर की ओर जा रहा था। बिरारी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक ने परिजनों को फोन कर सूचना दी। सूचना पर उसके पिता हरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दूसरे बाइक सवार ने अपने 10-12 साथियों को बुला लिया, जिन्होंने हरजीत सिंह के साथ मारपीट कर दी।

आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।