Etawah Auraiya News: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवक घायल
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah Auraiya News: जसवंतनगर में एक होटल के सामने बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल दोनों युवक हरियाणा से औरैया जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल युवकों में दिलीप कुमार और मनोज कुमार शामिल हैं।

Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक होटल के सामने बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजा गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक हरियाणा से औरैया की जा रहे थे। रात करीब 2 बजे एक होटल के सामने अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराई। हादसे में दिलीप कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी कंचौसी बाजार औरैया और मनोज कुमार पुत्र लखन सिंह निवासी फफूंद को चोटें आईं।


