ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपरदेशियों को मनपसंद खाना और मनोरंजन के लिए भजन कीर्तन

परदेशियों को मनपसंद खाना और मनोरंजन के लिए भजन कीर्तन

प्रदेश भर में पंचायत घर में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में दूसरे प्रदेशों से आने वालों को रखने के सरकार के आदेशों के बाद भी लोग नहीं रूक रहे हैं, अधिकतर लोग व्यवस्था के बाद भी अपने घरों को भाग निकल रहे...

1/ 2प्रदेश भर में पंचायत घर में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में दूसरे प्रदेशों से आने वालों को रखने के सरकार के आदेशों के बाद भी लोग नहीं रूक रहे हैं, अधिकतर लोग व्यवस्था के बाद भी अपने घरों को भाग निकल रहे...
प्रदेश भर में पंचायत घर में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में दूसरे प्रदेशों से आने वालों को रखने के सरकार के आदेशों के बाद भी लोग नहीं रूक रहे हैं, अधिकतर लोग व्यवस्था के बाद भी अपने घरों को भाग निकल रहे...
2/ 2प्रदेश भर में पंचायत घर में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में दूसरे प्रदेशों से आने वालों को रखने के सरकार के आदेशों के बाद भी लोग नहीं रूक रहे हैं, अधिकतर लोग व्यवस्था के बाद भी अपने घरों को भाग निकल रहे...
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाFri, 03 Apr 2020 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश भर में पंचायत घर में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में दूसरे प्रदेशों से आने वालों को रखने के सरकार के आदेशों के बाद भी लोग नहीं रूक रहे हैं, अधिकतर लोग व्यवस्था के बाद भी अपने घरों को भाग निकल रहे हैं। वहीं जनपद में 410 क्वारंटीन बनाए गए है। ऐसे में इटावा सदर तहसील की पंचायत बरौली यमुनापार के मड़ैया करीलगढ़ स्कूल का आइसोलेशन वार्ड ऐसा है जहां दो चार नहीं पूरे 68 लोग 14 दिनों के लिए क्वारंटीन हैं। 9 कमरों व एक बरामदे में डाले तख्त व गद्दों पर ये बड़े मजे से रह रहे हैं। ग्राम प्रधान की ओर से इनको मनपसंद खाना देने के साथ ही टहलने के लिए स्कूल परिसर में व्यवस्था की गई और मनोरंजन के लिए सुबह शाम भजन कीर्तन होते हैं। क्वारंटीन किए गए लोग कहते हैं कि यहां तो घर से ज्यादा मजे हैं, ऐसे में 14 दिन काटना कोई बड़ी बात नही है।

सदरतहसील के गांव मड़ैया करीलगढ़ शुक्रवार की सुबह हिन्दुस्तान की टीम पहुंची तो गांव के मुख्यमार्ग पर रश्सी बांधकर बेरीकेटिंग की गई थी और एक बोर्ड पर लिखा था लॉकडाउन गांव। पास में ही स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में भजन कीर्तन और ढोलक की थाप व मजीरों की गूंज सुनाई दी। अंदर जाकर देखा गया तो वहां 5-6 मीटर की दूरी पर बैठे दर्जनों लोग भजन कीर्तन में मशगूल थे। ये वे लोग हैं जो गुजरात के अहमदाबाद, हरियाणा के पानीपत और दिल्ली में नौकरी करते हैं लेकिन लॉकडाउन के चक्कर में गांव आना पड़ा। यहां गांव में आते ही प्रधान नीरज यादव के समझाने वे स्कूल में बने आइसोलेशन वार्ड में 14 दिनों के लिए रुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें