Etawah Auraiya News: तहसील न्यायालयों में 30 से अधिक मुकदमे न लगाए जाएं

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: बार एसोसिएशन ने एसडीएम को दिया पत्रभरथना, संवाददाता। तहसील न्यायालयों में प्रत्येक सुनवाई दिवस पर अधिक संख्या में मुकदमे सूचीबद्ध होने से वादकारियों औ

Etawah Auraiya News: तहसील न्यायालयों में 30 से अधिक मुकदमे न लगाए जाएं

Etawah Auraiya News: भरथना, संवाददाता। तहसील न्यायालयों में प्रत्येक सुनवाई दिवस पर अधिक संख्या में मुकदमे सूचीबद्ध होने से वादकारियों और अधिवक्ताओं को हो रही परेशानी को लेकर बार एसोसिएशन भरथना ने एसडीएम काव्या सी. को पत्र सौंपा। अध्यक्ष हरिश चन्द्र पाण्डेय एडवोकेट और महामंत्री राकेश सिंह चौहान एडवोकेट की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया कि अधिक मुकदमे लगे होने के कारण सभी पत्रावलियों में सुनवाई नहीं हो पाती, जिससे वादकारियों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। साथ ही अधिवक्ताओं को बहस, आपत्ति और उत्तर पत्र तैयार करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। बार एसोसिएशन ने सभी पीठासीन अधिकारियों से प्रत्येक कार्य दिवस में अधिकतम 30 मुकदमे ही सूचीबद्ध करने तथा बहस के मामलों को छोड़कर आपत्ति-उत्तर पत्र आदि में कम से कम 15 दिन की तारीख देने की मांग की।

इसके अलावा तीन माह से अधिक समय से लंबित कुर्रा और मेंड़बंदी रिपोर्ट के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने की मांग भी की गई। इस दौरान अध्यक्ष हरिश चन्द्र पाण्डेय, राम कुमार यादव, राधवेंद्र श्रीवास्तव, राधवेंद्र चौहान, रमेशचन्द्र यादव, महावीर सिंह यादव, सुनील त्रिपाठी, विनोद कुमार यादव, सुभाष चन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsइटावाEtawah Auraiya News: तहसील न्यायालयों में 30 से अधिक मुकदमे न लगाए जाएं