मिशन शक्ति अभियान में चौपाल, दी गई सुरक्षा की जानकारी
Etawah-auraiya News - इटावा, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान में थाना बलरई पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में
इटावा, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान में थाना बलरई पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह के नेतृत्व में ग्राम नगला सलहदी में चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।चौपाल में पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। इसमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों का तुरंत उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
इसके साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी समझाए गए। पुलिस ने विशेष रूप से आगाह किया कि किसी भी अंजान व्यक्ति को ओटीपी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। महिलाओं को विभिन्न योजनाओं विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


