केंद्रीय कारागार में हुआ जागरूकता कैम्प का आयोजन
Etawah-auraiya News - इटावा में केंद्रीय कारागार में सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि इस बीमारी के लक्षण दिखते ही तुरंत जांच करानी चाहिए। सर्वाइकल कैंसर से दुनिया में 650000 मौतें होती हैं, जिसमें भारत का हिस्सा 150000 है। शारीरिक स्वच्छता और खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई।

इटावा। केंद्रीय कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती दुबे ने बताया कि इस बीमारी के लक्षण पता चलते ही तुरंत जाँच करानी चाहिए। यह बीमारी एचपीबी संक्रमण से होती है इससे पीठ व कमर दर्द, पैरों में सूजन जैसे लक्षण होते हैं। डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर के निदान के लिए वैक्सीन भी लगवा सकते है। यह बीमारी मोटापा व धूम्रपान एवं मद्यपान व कम उम्र में शादी से अधिक होती है। अधिकार मित्र सुभाष चंद्र ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से विश्व में लगभग 650000 मौत होती है।
भारत विश्व में इस रोग में प्रथम स्थान पर है जहाँ अकेले लगभग 150000 मृत्यु हो जाती है। शारीरिक स्वछता, ख़ानपान, असंतुलित दिनचर्या से भी यह रोग पनप जाता है। इस मौके पर किशन पाल सिंह जेलर, अंशुल मौर्या, सूर्यकांत पीएलवी, हिना मौजूद रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


