ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशजिले के लोगों में बढ़ रही परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता

जिले के लोगों में बढ़ रही परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता

इटावा। संवाददाता जिले में परिवार नियोजन अपनाने के लिए स्वास्थ विभाग के प्रयास जारी...

जिले के लोगों में बढ़ रही परिवार 
नियोजन के प्रति जागरूकता
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाTue, 18 Jan 2022 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

इटावा। संवाददाता

जिले में परिवार नियोजन अपनाने के लिए स्वास्थ विभाग के प्रयास जारी हैं। अप्रैल 2021 से दिसंबर 2021 तक जिले में जहां कोविड काल में लोग घरों कैद होने को मजबूर थे वहीं उम्मीद से अधिक पीपीआईयूसीडी, गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा को स्वेच्छा से अपनाया गया।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व आरसीएच नोडल डॉ बीएल संजय बताते हैं कि लॉकडाउन में जहां यह बहुत बड़ा डर था कि जनसंख्या विस्फोट होगा लेकिन कोरोना काल के लॉकडाउन में लोगों ने आगे बढ़कर परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी संसाधनों को अपनाया जो सराहनीय है।

डॉ संजय ने बताया सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जो महिलाएं प्रसव पश्चात नसबंदी कराती हैं उनको प्रोत्साहन राशि के रूप में 3 हजार और आशा को 400 रुपये दिए जाते हैं। परिवार नियोजन संसाधनों को अपनाने के लिए सभी पुरुष व महिलाओं को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नसबंदी के लिए लोगों को जागरूक बनाया जा रहा है और सही सटीक जानकारी भी दी जा रही है।

5 पुरुष और 12 महिलाओं ने करवाई है नसबंदी

इटावा। जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ शिशिर गुप्ता ने बताया अप्रैल 2021 से दिसंबर 2021 तक 1200 महिलाओं व 5 पुरुषों की नसबंदी कराई जा चुकी है। अप्रैल 2021 से अब तक 6616 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी, 13300 महिलाओं ने आईयूसीडी, 3452 महिलाओं ने त्रैमासिक गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा और 14500 महिलाओं ने साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया को अपनाया है। जागरूकता कार्यक्रम चलाकर भी पुरुष नसबंदी का संदेश दिया जा रहा है,स्वास्थ्य केंद्रों पर दंपतियों व नव दंपत्ति की काउंसिलिंग और प्रसव पश्चात महिलाओं को परिवार नियोजन संसाधन अपनाने के विषय में जानकारी दी जा रही है।

नवविवाहित दंपतियों को दी जा रही शगुन किट

इटावा। जिला परिवार नियोजन एवं लॉजिस्टिक प्रबंधक अमित विश्वकर्मा ने बताया कि विशेष रुप से जिले के नव-विवाहित दंपत्तियों को परिवार नियोजन संसाधन अपनाने के लिए काउंसिलिंग की गई। साथ में उनको शगुन किट भी निशुल्क दी गई। सभी जिला महिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिवार नियोजन संसाधनों को निशुल्क वितरित किया जा रहा है और परिवार विकास कार्यक्रम के तहत आने बाले जिलों में नसबंदी अपनाने वाले पुरुषों को प्रोत्साहन राशि के रुप में 3 हजार रुपये और महिलाओं को 2 हजार रूपये की राशि दी जाती है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें