ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअमेरिका व कोलकाता से आए साहित्यकारों को किया सम्मानित

अमेरिका व कोलकाता से आए साहित्यकारों को किया सम्मानित

अमेरिका से आए साहित्यकार डॉ. शिवकुमार चतुर्वेदी व पश्चिम बंगाल के सुप्रसिद्ध साहित्यकार कुंवर वीर सिंह मार्तंड को जिले के साहित्य मनीषियों ने साहित्यिक गोष्ठी में सम्मानित किया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ....

अमेरिका व कोलकाता से आए साहित्यकारों को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSun, 24 Feb 2019 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका से आए साहित्यकार डॉ. शिवकुमार चतुर्वेदी व पश्चिम बंगाल के सुप्रसिद्ध साहित्यकार कुंवर वीर सिंह मार्तंड को जिले के साहित्य मनीषियों ने साहित्यिक गोष्ठी में सम्मानित किया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कुश चतुर्वेदी के आवास कुंज पर आयोजित इस गोष्ठी में अनेक कवियों ने काव्य पाठ भी किया।

इस मौके पर डॉ. पदम सिंह यादव ने कहा कि जो लोग अहिन्दी भाषी क्षेत्रों में हिंदी की सेवा कर रहे हैं वह सचमुच अनुकरणीय हैं। डॉ. कुश चतुर्वेदी ने कहा कि विज्ञान और तकनीक क्षेत्रों के साहित्य साधक निसंदेह सम्मानीय हैं। उन्होंने कहा कि शिवकुमार जी चतुर्वेदी भारतीय दर्शन, साहित्य व अध्यात्म के अप्रतिम विद्वान हैं और मार्तंड जी कोलकाता में साहित्य की मशाल प्रज्ज्वलित किये हैं। पूर्व प्राचार्य महेश चंद्र तिवारी ने कहा कि दोनों विभूतियों का इटावा आगमन सुखद संयोग है। कविवर प्रदीप मिश्र, रोहित चौधरी, सुनील दुबे, प्रखर गौड़, साकेत संकल्प, दुष्यंत अनमोल ने काव्यपाठ करके अभिनंदन किया। अपने सम्मान से अभिभूत डॉ. चतुर्वेदी ने अमेरिका की साहित्यिक सामाजिक स्थितियों का सविस्तार उल्लेख किया। साहित्य त्रिवेणी के संपादक कुंवर वीर सिंह मार्तंड ने कहा कि कविता हमे दृष्टि और पहचान दोनों देती है। आभार अजीत नारायण चतुर्वेदी ने जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें