इटावा में कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोग घायल
Feb 09, 2026 09:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah-auraiya News - ग्राम नगला शुक्ल के राम किशोर एक ऑटो में सवारी लेकर महेवा जा रहे थे, जब व्यासपुर मोढ़ के पास उनकी ऑटो को एक कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राम किशोर और इकरार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के दुकानदारों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।

ग्राम नगला शुक्ल निवासी राम किशोर पुत्र राम नरेश सोमवार की दोपहर ऑटो से महेवा सवारी लेकर जा रहा था। जैसे ही कस्वा के पास व्यासपुर मोढ़ के सामने पहुंचा। तभी कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो चालक राम किशोर, महेवा निवासी इकरार पुत्र सहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के दुकानदारों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जबकि कार चालक कार सहित भाग गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


