कैसे निखरें खेल प्रतिभाएं, स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 साल से नहीं है एथलेटिक्स कोच

May 06, 2026 07:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - इटावा में हर साल सात मई को विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया जाता है, लेकिन जिले में एथलेटिक्स के प्रति बेरुखी है। 14 साल से कोई कोच नहीं है और खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं नहीं हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉस्टल और रात में खेलने की सुविधा नहीं है, जिससे प्रतिभाओं की हिस्सेदारी कम है।

कैसे निखरें खेल प्रतिभाएं, स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 साल से नहीं है एथलेटिक्स कोच

इटावा। हर साल सात मई को विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाकर युवाओं और बच्चों के बीच फिटनेस और एथलेटिक्स के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है। एथलेटिक्स उन खेलों के समूह का नाम है, जिनमें ट्रैक और फील्ड स्पर्धाएं होती हैं। लेकिन जिले के जिम्मेदार एथलेटिक्स से बेरुखी किए हैं। जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले 14 साल से न तो कोई कोच है और न ही इन खिलाड़ियों के लिए कोई सुविधा ही मुहैया है। इसलिए ही पैरा ओलंपिक और एशियाई गेम्स में जिले की प्रतिभाएं की हिस्सेदारी नहीं दिखती। शहर के नुमाइश मैदान के पास महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम वर्ष 1997 में बना था लेकिन यहां क्रिकेट, हॉकी या अन्य खेलों का स्थाई कोच नहीं है। खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल भी नहीं है। एक ही मल्टी ग्राउंड है, जिसमें क्रिकेट, हैंडबॉल, फुटबॉल, कबड्डी समेत अन्य खेल खेले जाते हैं। इसकी भी स्थिति अच्छी नहीं है। शहर में सिर्फ हॉकी के लिए अलग से एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम बना हुआ है।

कोचिंग की कमी

स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर तैनात रहे सुरेंद्र पाल बमनिया एथलेटिक्स के एक अच्छे कोच थे, तब तक काफी बच्चे लाभान्वित भी हुए लेकिन वर्ष 2012 में उनके ट्रांसफर के बाद से कोच नहीं है। इससे प्रशिक्षण मिलना भी बंद हो गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

सुविधाओं की कमी

इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम का ग्राउंड में लगा ट्यूबवेल लगभग दो साल से खराब पड़ा है। इससे ग्राउंड में पानी नहीं लग पा रहा है। क्रिकेट खिलाड़ियों का कहना है कि यहां बॉल उछाल ज्यादा मारती है। इससे ज्यादा परेशानी होती है। शहर में यही एक मात्र स्टेडियम है, इसलिए बच्चे यहीं आते हैं। स्थाई कोच न होने से आउटसोर्सिंग पर रखे गए क्रिकेट कोच से प्रशिक्षण मिलता है ।

रात में खेलने की सुविधा

इटावा । स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए न तो हॉस्टल की सुविधा है और न ही रात में खेलने की। बैडमिंटन के लिए और जिम के लिए इंडोर हाल बना हुआ है सिर्फ इन्हीं दोनों खेलों को रात के समय खेलने की सुविधा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इटावा में विश्व एथलेटिक्स दिवस कब मनाया जाता है?
इटावा में हर साल सात मई को विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया जाता है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।