अर्थराइटिस जागरूकता शिविर में दी गई जानकारी

Feb 09, 2026 09:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - इटावा, संवाददाता। लायन्स क्लब भरथना की ओर से रविवार को कृष्णा गार्डन पर अर्थराइटिस

अर्थराइटिस जागरूकता शिविर में दी गई जानकारी

इटावा, संवाददाता। लायन्स क्लब भरथना की ओर से रविवार को कृष्णा गार्डन पर अर्थराइटिस जागरूकता शिविर हुआ। शाम 4 से 7 बजे तक चले इस शिविर में नगर व आसपास क्षेत्र के करीब एक सैकड़ा लोगों ने भाग लिया। शिविर में मुख्य वक्ता डॉ. सौरभ चावला ने जोड़ों के दर्द, अर्थराइटिस के कारण, बचाव तथा आधुनिक उपचार पद्धतियों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर पहचान और सही जीवनशैली अपनाकर अर्थराइटिस की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को निशुल्क परामर्श के साथ फिजियोथेरेपी कार्यशाला का भी लाभ दिया गया। कृष्णा पैथोलॉजी भरथना की ओर से मरीजों के बीपी, शुगर एवं खून सहित विभिन्न जांचें निशुल्क की गईं, जिससे लोगों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति जानने का अवसर मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।