Etawah Auraiya News: चित्रकला में मोहिनी,वैशनवी, प्रतिज्ञा व ईशा शर्मा ने बाजी मारी

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah Auraiya News: ऊसराहार में परिषदीय विद्यालयों में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने 'मेरे सपनों का भारत' और 'हमारा उत्तर प्रदेश' जैसे विषयों पर चित्र बनाए। विभिन्न कक्षाओं में छात्रों ने पुरस्कार प्राप्त किए, जिसमें मोहिनी, वैष्णवी, प्रतिज्ञा और ईशा शर्मा ने शीर्ष स्थान हासिल किए।

Etawah Auraiya News: चित्रकला में मोहिनी,वैशनवी, प्रतिज्ञा व ईशा शर्मा ने बाजी मारी

Etawah Auraiya News: ऊसराहार। परिषदीय विद्यालयों में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता करायी गई। जिसमें मोहिनी, वैष्णवी, प्रतिज्ञा एवं ईशा शर्मा ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने मेरे सपनों का भारत विकसित भारत, हमारा उत्तर प्रदेश आदि थीम पर चित्र बनाकर अपने विचार व्यक्त किए। कंपोजिट विद्यालय बकौली में कक्षा 5 की छात्रा मोहिनी ने पहला, अर्पित ने दूसरा एवं सनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 में वैष्णवी ने पहला, सलोनी ने दूसरा एवं पल्लवी व शिव शर्मा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में प्रतिज्ञा ने पहला, सरस्वती ने दूसरा एवं कविता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 8 में ईशा शर्मा ने पहला, मोहिनी ने दूसरा एवं कोमल व सानिया ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह राठौर, शिक्षिका गीता दोहरे, ओमप्रकाश, दिनेश चौधरी, प्रदीप पाल, प्रदीप सिंह व अवनीश दुबे निर्णायक की भूमिका में रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsइटावाEtawah Auraiya News: चित्रकला में मोहिनी,वैशनवी, प्रतिज्ञा व ईशा शर्मा ने बाजी मारी