Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsArchana Memorial College Wins Antakshari Competition in Junior Categories
इटावा में अंताक्षरी प्रतियोगिता के शिशु और कनिष्ठ वर्ग में अर्चना ने मारी बाजी

इटावा में अंताक्षरी प्रतियोगिता के शिशु और कनिष्ठ वर्ग में अर्चना ने मारी बाजी

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - अन्ताक्षरी प्रतियोगिता में अर्चना मेमोरियल इण्टर कालेज की टीम ने शिशु और कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मध्यम वर्ग में राजकीय बालिका इण्टर कालेज की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का आयोजन इन्द्रनारायण पाण्डेय की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें निर्णायकों ने प्रतियोगियों की प्रस्तुति का मूल्यांकन किया।

Dec 26, 2025 09:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

अन्ताक्षरी प्रतियोगिता के शिशु और कनिष्ठ वर्ग में अर्चना मेमोरियल इण्टर कालेज की टीम ने बाजी मारी जबकि मध्यम वर्ग में राजकीय बालिका इण्टर कालेज की टीम विजेता रही। इन्द्रनारायण पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित अन्ताक्षरी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी एड तथा विशिष्ट अतिथि डा. बालमुकुन्द दिवाकर ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में अर्चना मेमोरियल इण्टर कालेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि कम्पोजिट विद्यालय नगला गौर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सेविन हिल्स की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में भी अर्चना मेमोरियल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और सेविन हिल्स की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राजकीय बालिका इण्टर कालेज की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मध्यम वर्ग की प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इण्टर कालेज की टीम प्रथम रही। पानकुंवर इण्टरनेशनल की टीम ने द्वितीय एवं अर्चना मेमोरियल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगियों की प्रस्तुति का मूल्यांकन निर्णायक के रूप में मयंक चतुर्वेदी, नीलिमा चौधरी एवं अरुणा त्रिपाठी ने किया। मंच संचालन अजय अवस्थी ने किया। संयोजक देवेश शास्त्री ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान करने के साथ ही विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किये। इस मौके पर आचार्य कमल किशोर बाजपेई, गोविन्द माधव शुक्ल, राकेश कुमार द्विवेदी, राजेश मिश्रा, भानु प्रकाश अवस्थी, हरीशंकर त्रिपाठी, कुलदीप कश्यप, श्रीकृष्ण वर्मा रहे।