अस्पताल में लगाए जाने लगी एंटी रैबीज इंजेक्शन

Jan 10, 2026 06:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

Etawah-auraiya News - इटावा के 50 शैय्या अस्पताल में अब रविवार को भी कुत्ते और बंदर काटने के मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय बढ़ती घटनाओं के कारण लिया है। अब तक केवल सोमवार से शनिवार तक ही इंजेक्शन लगते थे, लेकिन मरीजों की सुविधा के लिए रविवार को भी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

अस्पताल में लगाए जाने लगी एंटी रैबीज इंजेक्शन

इटावा,संवाददाता। अब 50 शैय्या अस्पताल में रविवार के दिन भी कुत्ते बंदर काटने के इंजेक्शन लगेंगे। बंदर और कुत्ते काटने की घटनाएं बढ़ने के कारण अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। गुरुवार और शुक्रवार को 55 मरीजों को एंटी रेबीज लगाए गए हैं। पिछले काफी दिनों में कुत्ते व बंदरों काटने की घटनाओं के बढ़ने से लोगों को इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल आने में परेशानी नहीं हुआ। अब रविवार के दिन भी 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए जाएंगे। अब तक सोमवार से लेकर शनिवार तक ही 8 से 2 बजे तक कुत्ता बंदर काटे के पीड़ित मरीजों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए जाते थे।

50 शैय्या अस्पताल के नए सीएमएस डॉक्टर संदीप गुलाटी में बताया कि कभी-कभी शनिवार को कोई अवकाश होने के कारण कई मरीज दोपहर 12 के बाद आते थे। जिन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लग पाता था। अगले दिन रविवार होने के कारण उन्हें तीन दिन तक बिना एंटी रैबीज इंजेक्शन लगे ही रह जाना पड़ता है। कुत्ता या बंदर काटे के मरीज को किसी भी सूरत में अधिकतम 48 घण्टे के अंदर एंटी रेबीज लगना जरूरी होता है।इस कारण इस निर्णय यह निर्णय लिया गया है जिससे इस क्षेत्र के कुत्ते व बंदर काटने वाले मरीजों को परेशानी ना हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;